यूपी में अगले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड

Update: 2016-10-14 11:01 GMT
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले हफ्तेे से ठंड बढ़ने के अनु्मान हैँ।

लखनऊ, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही धूप खिली हुई है और तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अगले सप्ताह से ठंड और बढ़ेगी तथा दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी और तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी। दिन और रात के तापमान में अगले सप्ताह से कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। हालांकि, अब बारिश होने की संभावना नहीं है लेकिन बादलों की वजह से कभी बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सिसय के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 21.1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 23 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Similar News